Citroen Cars Price Hike In India: साल 2026 की शुरुआत में काफी सारी कंपनियों ने अपनी कारों के दाम बढ़ाए और इसी कड़ी में खबर आ रही है कि सिट्रोएन इंडिया ने भी अपनी सी3, एयरक्रॉस और बसाल्ट जैसी पॉपुलर कारों की कीमतों में इजाफा किया है।
Citroen Cars New Prices: नया साल हमेशा कार बायर्स के लिए प्राइस हाइक की खबरें लेकर आता है और यह रिवायत इस साल भी बरकरार रही, जब काफी सारी कंपनियों ने अपनी कारों के दाम बढ़ाए। अब सिट्रोएन इंडिया ने भी अपनी कारों के दाम में बढ़ोतरी कर दी है और प्राइस हाइक का असर सी3 हैचबैक, बसाल्ट कूपे और एयरक्रॉस एसयूवी पर पड़ा है। मॉडल और वेरिएंट के आधार पर इन कारों के दाम में 20 हजार रुपये से लेकर 45000 रुपये तक का इजाफा किया गया है।
सिट्रोएन के लिए दिसंबर 2025 रहा अच्छा
सिट्रोएन इंडिया की कारों की प्राइस हाइक के बारे में विस्तार से बताने से पहले आपको बता दें कि भारतीय बाजार में इस कंपनी को उतनी सफलता नहीं मिली, जितनी उम्मीद थी, लेकिन दिसंबर 2025 इसके लिए अच्छा रहा। बीते महीने, यानी दिसंबर 2025 में कुल 1190 कारें बेचीं, जो कि 110 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ है। इनमें सी3 हैचबैक टॉप सेलिंग थी और इसे 886 ग्राहकों ने खरीदा। इसके बाद सी3 एयरक्रॉस की 167 यूनिट, बसाल्ट की 104 यूनिट और सी5 एयरक्रॉस की सिर्फ एक यूनिट बिकी। ऐसे में अब अपनी तीन पॉपुलर कारों के दाम बढ़ाकर कंपनी ने ग्राहकों को झटका दे दिया है। माना जा रहा है कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने को प्राइस में बढ़ोतरी की गई है।
Citroen C3 की नई कीमतें
अब आपको सिट्रोएन की टॉप सेलिंग कार सी3 की प्राइस हाइक के बारे में बताएं तो इस हैचबैक की एक्स शोरूम प्राइस में 15 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है और अब नई एक्स शोरूम प्राइस 4.95 लाख रुपये से शुरू होकर 9.45 लाख रुपये तक जाती है। यह हैचबैक लिव, फील और शाइन जैसे ट्रिम ऑप्शन में है।
Citroen Basalt की नई कीमतें
सिट्रोएन की भारतीय बाजार में पॉपुलर कूपे एसयूवी बसाल्ट की कीमतों में 20 हजार रुपये से लेकर 45 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है। ऐसे में अब सिट्रोएन बसाल्ट की एक्स शोरूम प्राइस 8.15 लाख रुपये से शुरू होकर 13.35 लाख रुपये तक जाती है। बसाल्ट के यू, प्लस और मैक्स जैसे ट्रिम में कुल वेरिएंट्स हैं।
Citroen C3 Aircross की नई कीमतें
सिट्रोएन की भारतीय बाजार में किफायती मिडसाइज एसयूवी सी3 एयरक्रॉस की कीमतों में 20 हजार रुपये से लेकर 45 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अब आपको यह एसयूवी 8.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस से लेकर 13.94 लाख रुपये तक में मिल जाएगी। सिट्रोएन एयरक्रॉस के यू, प्लस और मैक्स जैसे ट्रिम में कुल 7 वेरिएंट्स हैं।
Source : https://navbharattimes.indiatimes.com/auto/car-bikes/citroen-india-hikes-prices-of-c3-basalt-and-aircross-despite-of-lower-demand/articleshow/127799252.cms#google_vignette
