Delhi News: व्यापारियों का यह भी कहना है कि पूर्व सरकार में कभी ऐसा नहीं हुआ, लेकिन वर्तमान सरकार में ऐसा हो रहा है, जबकि व्यापारियों को वर्तमान दिल्ली सरकार से ज्यादा उम्मीदें थी और उन व्यापारियों ने मिलकर इस सरकार को चुना था.

नई दिल्ली: दिल्ली में मौजूद एशिया के सबसे बड़े सर्राफा बाजार चांदनी चौक का कूचा महाजनी के व्यापारी इन दिनों बेहद परेशान चल रहे हैं. सुबह के 4:00 तक वो अपने शोरूम में बैठे रहते हैं, क्योंकि उनको राह चलते हुए जीएसटी के अधिकारी बिना वजह पकड़ कर पूछताछ करने लग जाते हैं और कोई ना कोई कमी निकाल कर उनकी दुकान पर रात भर हिसाब किताब देखते हैं और सुबह के चार- पांच जाते हैं.

व्यापारियों का यह भी कहना है कि जीएसटी के पहले फर्जी अधिकारी यहां पर आते थे. छापा मारते थे. आईकार्ड मांगने पर वो भाग जाते थे, लेकिन अब असली अधिकारी आ रहे हैं. एक जाता है तो दूसरा आ जाता है और सभी पैसों की डिमांड करते हैं.

व्यापारियों का यह भी कहना है कि पूर्व सरकार में कभी ऐसा नहीं हुआ, लेकिन वर्तमान सरकार में ऐसा हो रहा है, जबकि व्यापारियों को वर्तमान दिल्ली सरकार से ज्यादा उम्मीदें थी, क्योंकि व्यापारियों ने मिलकर इस सरकार को चुना था. यही वजह है कि इस पूरे मामले पर जल्द ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से व्यापारी मिलकर मुलाकात करेंगे.

दहशत में हैं सर्राफा व्यापारी 

दिल्ली के चांदनी चौक बाजार की बुलियन एंड ज्वेलर्स संगठन के लोगों से हमने बात की, तो फिलहाल सभी व्यापारियों में अभी दहशत है. कैमरे पर खुलकर कोई बात नहीं रखना चाहता. अपना नाम भी नहीं चाहता कि आगे आए, क्योंकि व्यापारी अभी योजना बना रहे हैं. पूरी योजना बनाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात करेंगे, ताकि जीएसटी के अधिकारी जो बेवजह व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं, उन पर लगाम लगाई जा सके.

यही वजह है कि व्यापारियों का कहना है कि वो जल्द ही प्रेस वार्ता भी करेंगे. व्यापारियों ने यह भी बताया कि सभी व्यापारी बेहद दहशत में हैं. अगर कोई अकेला अभी खुलकर सामने आएगा अपनी बात रखेगा या शिकायत करेगा तो जीएसटी के अधिकारी उसे ज्यादा परेशान करेंगे. अभी सभी व्यापारियों में दहशत का माहौल है. यही वजह है कि ज्यादातर व्यापारी अपनी दुकान समय से पहले ही बंद करके चले जाते हैं, क्योंकि जीएसटी के अधिकारी रात में ही छापा मारते हैं.

इस तरह कर रहे हैं परेशान

बाजार के व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी के अधिकारी अलग-अलग शोरूम पर जाते हैं. जांच के नाम पर डॉक्यूमेंट देखते हैं. सोना चांदी देखते हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हैं. छोटी से छोटी कमी पाकर वो घंटे व्यापारियों को बैठाए रखते हैं. दिनभर कार्रवाई करते हैं और रात में जब पूरा बाजार बंद हो जाता है तब उस व्यापारी से मोटी रकम मांगते हैं. न देने पर गंभीर मामलों में फंसाने की कोशिश करते हैं. इस वजह से व्यापारी पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं. अब व्यापारी मिलकर इसकी शिकायत करेंगे.

Source : https://hindi.news18.com/news/delhi/no-income-no-profit-still-gst-officials-target-delhi-bullion-traders-know-the-reason-behind-it-local18-9379698.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap