GST Council Meeting : काउंसिल की दो दिवसीय मीटिंग आज से शुरू हो चुकी है. इसमें टैक्स स्लैब को भी घटाकर दो किए जाने पर चर्चा हो रही है. 28 और 12 फीसदी टैक्‍स स्‍लैब खत्‍म हो रहे हैं. इस मीटिंग में क्या फैसला होग.

GST Council Meeting: वस्तु एवं सेवा कर परिषद की बैठक आज से शुरू हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी ढांचे में व्यापक सुधार लाने का ऐलान किया था. उसी के मद्देनजर जीएसटी काउंसिल की यह मीटिंग बहुत अहम हो गई है. बैठक में रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले सामान पर जीएसटी घटाने का फैसला हो सकता है. घी, मक्खन, टूथपेस्ट, शैंपू, पनीर, मिल्क पाउडर, सीमेंट और कार सहित आम आदमी के इस्‍तेमाल की बहुत सी अन्‍य चीजों पर भी जीएसटी घट सकती है. इसका सीधा फायदा आम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों को मिलेगा.

जीएसटी परिषद जीएसटी स्लैब को भी चार से घटाकर दो कर सकती है. 28 और 12 फीसदी टैक्‍स स्‍लैब खत्‍म हो सकते हैं और 5 फीसदी और 18 फीसदी स्‍लैब ही रखे जा सकते हैं. 250 से अधिक चीजों पर मौजूदा 12 फीसदी कर में बदलाव हो सकता है. इनमें से लगभग 223 को 5 फीसदी स्लैब में और बाकी को 18 फीसदी स्लैब में रखा जा सकता है. इसी तरह 28 फीसदी के स्लैब से करीब 30 वस्तुओं को 18 फीसदी के दायरे में लाया जा सकता है. जिन उत्पादों पर मौजूदा 28 फीसदी से कम कर लग सकता है उनमें वाहनों के कलपुर्जे, एयर कंडीशनर, टेलीविजन, मोटरसाइकिल, लेड-एसिड बैटरी आदि शामिल हैं.

जीएसटी परिषद की बैठक में कपड़ों को 5 फीसदी की जीएसटी दर में शामिल किए जाने की योजना है. इसी तरह फूड आइटम्‍स पर भी जीएसटी कम हो सकती है. सीमेंट पर भी जीएसटी स्‍लैब घटाए जाने की संभावना है. अभी सीमेंट पर 28 फीसदी जीएसटी लगती है, जो घटाकर 18 फीसदी किया जा सकता है. इसी तरह, टर्म इंश्‍योरेंस और हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पर भी जीएसटी खत्‍म हो सकती है.

4 मीटर तक की छोटी कारों पर जीएसटी की दरें 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी होने की संभावना है. अभी इन कारों पर 28 फीसदी जीएसटी और 22 फीसदी सेस वसूला जाता है. इस तरह वर्तमान में इन कारों पर 50 फीसदी टैक्‍स चुकाना पड़ता है. जीएसटी दर 18 फीसदी होने के बाद कुल प्रभावी दर घटकर 40 फीसदी हो जाएगी. इसके अलावा 7,500 रुपये से कम किराये वाले होटल के कमरों पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी की जा सकती है.

अभी कितने स्लैब, किस स्लैब में कौन-कौन सी आइटमें?

वर्तमान में चार GST स्लैब हैं, लेकिन यदि 0 प्रतिशत को भी गिन लें तो पांच हो जाती हैं- 0%, 5%, 12%, 18%, और 28%. इन स्लैब्स के तहत विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं को वर्गीकृत किया गया है. नीचे एक टेबल दी गई है जिसमें प्रत्येक स्लैब और उसमें शामिल प्रमुख आइटम्स का ब्यौरा दिया गया है. यह जानकारी विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों (जैसे GST काउंसिल, सरकारी पोर्टल, और अन्य वेबसाइट्स) पर आधारित है.

GST स्लैबवस्तुएं और सेवाएं
0% (शून्य-रेटेड)– आवश्यक वस्तुएं: ताजे फल, सब्जियां, दूध, दही, लस्सी, शहद, आटा, बेसन, ताजा मांस, मछली, चिकन, अंडे, ब्रेड, नमक, बिंदी, सिंदूर, चूड़ियां, हैंडलूम, प्रसाद – अन्य: छपी पुस्तकें, समाचार पत्र, स्टांप, न्यायिक दस्तावेज – सेवाएं: कुछ आवश्यक सेवाएं जैसे सार्वजनिक परिवहन (नॉन-एसी)
5%– खाद्य पदार्थ: स्किम्ड मिल्क पाउडर, चाय, कॉफी, मसाले, पैक्ड पनीर, साबूदाना, रस्क, पिज्जा ब्रेड, खाद्य तेल – अन्य वस्तुएं: अगरबत्ती, काजू, उर्वरक, आयुर्वेदिक दवाएं, मछली का बुरादा, जीवन रक्षक दवाएं, इंसुलिन, ₹500 तक के जूते-चप्पल, ₹1,000 तक के परिधान, नारियल जटा से बनी चटाइयां, ब्रेल लिपि वाली वस्तुएं – सेवाएं: रेलवे, नॉन-एसी रेस्तरां, टेकअवे भोजन, ₹7,500 से कम दर वाले होटल के कमरे
12%– खाद्य पदार्थ: फलों का रस, मक्खन, पनीर, जमे हुए मांस उत्पाद, नमकीन (ब्रांडेड) – अन्य वस्तुएं: टूथपेस्ट, प्रोसेस्ड फूड, छाते, सिलाई मशीन, मोबाइल फोन (कुछ श्रेणियां) – सेवाएं: बिजनेस क्लास हवाई यात्रा, कुछ निर्माण सेवाएं
18%– अधिकांश उपभोक्ता उत्पाद: मोबाइल फोन, कॉस्मेटिक्स, चॉकलेट, बेक्ड आइटम (जैसे केक, पेस्ट्री), आइसक्रीम, खनिज पानी, हेयर ऑयल, साबुन, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन – सेवाएं: एसी रेस्तरां, टेलीकॉम सेवाएं, आईटी सेवाएं, ब्रांडेड होटल सेवाएं (₹7,500 से अधिक) – अन्य: औद्योगिक मध्यवर्ती उत्पाद, कुछ पूंजीगत सामान
28%– लक्जरी और ‘सिन’ गुड्स: कारें, एयर कंडीशनर, सिगरेट, तंबाकू उत्पाद, शीतल पेय, सीमेंट, पेंट, परफ्यूम, डिशवॉशर, लक्जरी घड़ियां – सेवाएं: सट्टेबाजी, जुआ, सिनेमा टिकट, 5-स्टार होटल सेवाएं – अतिरिक्त: कुछ वस्तुओं पर सेस (उदाहरण: लक्जरी कारों, तंबाकू पर)

Source : https://hindi.news18.com/news/business/latest-gst-council-meeting-major-rate-cuts-likely-on-cars-cement-insurance-and-daily-essentials-ws-kl-9579075.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap