आज 22 सितंबर से नई जीएसटी दर (New GST Rates) देशभर में लागू हो गई है। जीएसटी रेट कट (GST Rate Cut) को मोदी सरकार का तोहफा कहा जा रहा है। नई जीएसटी दर आने से कई चीजें सस्ती हुई है। वहीं कुछ चीजों पर अब शून्य टैक्स वसूला जाएगा। आइए इन वस्तुओं की लिस्ट देख लेते हैं।

 नई दिल्ली। आज का दिन काफी ऐतिहासिक होने वाला है। 22 सितंबर, सोमवार से देशभर में नई जीएसटी दर लागू होने जा रही है। नई जीएसटी रेट के तहत अब दो ही टैक्स स्लेब होंगे। इनमें 5 फीसदी और 18 फीसदी शामिल हैं। सभी वस्तुओं और सेवाओं इन्हीं नई दर में शिफ्ट किया है।

इसके साथ ही मोदी सरकार ने आम आदमी को दिवाली का तोहफा देते हुए कई चीजों पर शून्य टैक्स लगाने का फैसला किया है। अब से नीचे दिए वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। आइए इनकी पूरी लिस्ट देख लेते हैं।

इन वस्तुओं पर लगेगा ‘0’ टैक्स

क्रंवस्तु
1छेना -प्री पैक्ड और लेबल्ड
2UHT (Ultra-High Temperature) दूध
3पराठा और अन्य भारतीय ब्रेड (किसी भी नाम से)
4पनीर प्री पैकेट और लेबल्ड
5पिज्जा ब्रेड
6खाखरा, चपाती या रोटी
7एक्सरसाइज बुक
8रबर
9अनकोटेड पेपर और पेपरबोर्ड
10ग्राफ बुक, लेबोरेटरी नोटबुक और नोटबुक्स
11एगल्सिडेस बीटा
12एप्टाकॉग अल्फा सक्रिय पुनः संयोजक जमावट कारक VIIa
13ओनासेमनोजेन अबेपार्वोवेक
14इमिग्लूसेरेज़
15एस्किमिनिब
16पेगीलेटेड लिपोसोमल इरिनोटेकन
17मेपोलिज़ुमाब
18टेक्लिस्टामैब
19डारातुमुमाब / डारातुमुमाब उपचर्म
20अमिवंतामब
21रिस्डिप्लाम
22एलेक्टिनिब
23ओबिनुटुज़ुमैब
24रिस्डिप्लाम
25पोलाटुज़ुमैब वेडोटिन
26एंट्रेक्टिनिब
27एटेज़ोलिज़ुमाब
28स्पेसोलिमैब
29वेलाग्लूसेरेज़ अल्फा
30एगल्सिडेस अल्फा
31रुरियोक्टोकॉग अल्फा पेगोल
32इडुरसल्फेटेज
33एल्ग्लूकोसिडेस अल्फा
34लारोनिडेज़
35ओलिपुडेस अल्फा

इसके अलावा कई वस्तुओं को 5 फीसदी और 18 फीसदी की कैटेगरी में रखा गया है। इसके अलावा लग्जरी आइटम और हानिकारक वस्तुओं पर 40 फीसदी टैक्स लगेगा। 

GST Council में हुआ GST Rate Cut का एलान

इस बार हुई जीएसटी काउंसिल बैठक में सरकार ने आम आदमी को बड़ा तोहफा दिया। जीएसटी काउंसिल बैठक आयोजित होने से पहले ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार जल्द वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाले टैक्स यानी जीएसटी को लेकर राहत दे सकती है। 

Source : https://www.jagran.com/business/biz-new-gst-rates-india-zero-tax-on-essential-items-revised-tax-slabs-24055685.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap