नोएडा। देश में सभी स्वास्थ्य सेवाओं पर जीएसटी लगाना लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। ऐसे में कोनरवा की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं पर लगे जीएसटी हटाने के लिए वित्त मंत्री सीतारमण को पत्र लिखा गया है।
पत्र में लिखा गया है कि चिकित्सा व्यय किसी व्यक्ति को गरीबी रेखा से नीचे धकेलने के सबसे बड़े कारणों में से एक है। सरकार ने लोगों को सुविधा देने के लिए कई योजनाएं बनाई है, जिसमें गरीब व वृद्धजनों को कई लाख रुपये के बीमा पॉलिसी कवर निशुल्क दिए जाते हैं। जनता को इनका पूरी तरह लाभ नहीं मिल रहा है। वर्तमान में नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम, 18 प्रतिशत की जीएसटी दर के अधीन हैं। जीएसटी के कारण स्वास्थ्य बीमा पर भुगतान की जाने वाली प्रीमियम राशि बढ़ जाती है और नागरिकों पर वित्तीय बोझ पड़ता है। स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी समाप्त करने के लिए चर्चा और प्रस्ताव 54 वीं बैठक में जीएसटी परिषद के समक्ष रखा गया था। soure :- https://www.amarujala.com/delhi-ncr/noida/demand-to-remove-gst-on-health-services-noida-news-c-1-gnd1002-3255976-2025-08-06
