आजकल प्रॉपर्टी से जुड़े धोखाधड़ी और मालिकाना हक के झगड़े बढ़ रहे हैं, इसलिए खरीदारी से पहले पूरी जांच-पड़ताल (ड्यू डिलिजेंस) करना बेहद जरूरी है. यहां हम आपको 12 जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पहले ही चेक कर आप आगे चलकर खुद को किसी तरह की परेशानी से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
Home Buying Tips: घर खरीदना जिंदगी का सबसे बड़ा निवेश होता है. ऐसे में इस निवेश को करते समय कई बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी हो जाता है. एक छोटी सी भी गलती आगे चलकर बड़े नुकसान का कारण बन सकती है, साथ ही आपको सालों के कानूनी विवाद में फंसा सकती है. खासकर आजकल प्रॉपर्टी से जुड़े धोखाधड़ी और मालिकाना हक के झगड़े बढ़ रहे हैं, इसलिए खरीदारी से पहले पूरी जांच-पड़ताल (ड्यू डिलिजेंस) करना बेहद जरूरी है. यहां हम आपको 12 जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पहले ही चेक कर आप आगे चलकर खुद को किसी तरह की परेशानी से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
इन कागजों पर जरूर दें ध्यान
टाइटल डीड
सबसे पहले टाइटल डीड (Original Title Deed) देखें. इससे पता चलता है कि बेचने वाला व्यक्ति ही असली मालिक है या नहीं. यह दस्तावेज उसके नाम पर रजिस्टर्ड होना चाहिए.चेन ऑफ टाइटल डॉक्यूमेंट्स
चेन ऑफ टाइटल डॉक्यूमेंट्स से प्रॉपर्टी का पूरा इतिहास पता चलता है.जैसे- पहले ये किसके नाम थी और कैसे ट्रांसफर हुई. अगर रिकॉर्ड साफ और लगातार है, तो विवाद की संभावना कम होती है.
एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट
तीसरा जरूरी कागज है एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट (Encumbrance Certificate). इससे पता चलता है कि प्रॉपर्टी पर कोई लोन, बंधक या कानूनी दावा तो नहीं है.सेल एग्रीमेंट
सेल एग्रीमेंट भी ध्यान से पढ़ें. इसमें कीमत, भुगतान की तारीख, कब्जा मिलने की तारीख और दोनों पक्षों की जिम्मेदारियां लिखी होती हैं.प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद
प्रॉपर्टी टैक्स की रसीदें देखें. इससे पता चलता है कि कोई बकाया टैक्स तो नहीं है.
अप्रूव्ड बिल्डिंग प्लान, कम्प्लीशन सर्टिफिकेट (CC) और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट
अगर आप फ्लैट या नई बिल्डिंग खरीद रहे हैं तो अप्रूव्ड बिल्डिंग प्लान, कम्प्लीशन सर्टिफिकेट (CC) और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) जरूर चेक कर लें. ये कागज साबित करते हैं कि बिल्डिंग रहने के लिए सेफ है और सभी नियमों का पालन किया गया है.RERA रजिस्ट्रेशन
आज के समय में प्रोजेक्ट का Real Estate Regulatory Authority (RERA) में रजिस्ट्रेशन भी चेक करना जरूरी है. RERA पोर्टल पर जाकर आप प्रोजेक्ट की जानकारी, मंजूरी और किसी कानूनी केस की डिटेल देख सकते हैं.NOC, पजेशन लेटर और क्लोजर सर्टिफिकेट
इन सब से अलग NOC (No Objection Certificates), पजेशन लेटर और अगर लोन था तो लोन क्लोजर सर्टिफिकेट भी जरूर लें.
अगर ये दस्तावेज ठीक से नहीं जांचे गए तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. इससे आपको कोर्ट केस, अवैध निर्माण, बैंक का कब्जा जैसी परेशानियां हो सकती हैं, इसके अलावा बिजली-पानी के कनेक्शन में दिक्कत भी हो सकती है.
Source : https://ndtv.in/utility-news/12-key-documents-you-must-check-before-buying-a-home-to-avoid-legal-trouble-and-disputes-11117258
