हापुड़। जिले में खाद की बिक्री पर जीएसटी इंटेलिजेंस की नजर है, शासन की बैठक में भी इस पर संज्ञान लिया गया है। हापुड़ में दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी से खाद सब्सिडी घोटाले की जांच भी जीएसटी अधिकारी ही कर रहे हैं। साथ ही एक महीने में एक ही किसान को 39 बैग से अधिक यूरिया देने वाले भी दुकानदार चिन्हित किए जा रहे हैं। इनके लाइसेंस भी निलंबित किए जा सकते हैं। किसानों को खेती में प्रयोग के लिए अनुदान पर यूरिया मिलता है। नीम कोटेड यूरिया पर करीब 2400 रुपये तक का अनुदान सरकार देती है। लेकिन माफिया इसे फैक्टरियों में बेच रहे हैं। पिछले दिनों कृषि विभाग ने छापा मारकर हापुड़ के गढ़ रोड स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी में खाद सब्सिडी घोटाला पकड़ा था।

कृषि विभाग के अधिकारी न नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हाल ही में शासन की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक हुई थी। इसमें हापुड़ के कृषि समेत कई विभागों के अधिकारी भी जुड़े थे। इसमें खाद की बिक्री पर जीएसटी इंटेलिजेंस की निगरानी को लेकर चर्चा हुईं। क्योंकि खाद की खरीद फरोख्त भी जीएसटी के अंतर्गत आती है।

बता दें कि हापुड़ में दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर खाद सब्सिडी घोटाले के मामले की जांच भी एक जीएसटी अधिकारी कर रहे हैं। उधर, एक ही किसान को एक महीने के अंदर 39 से ज्यादा कट्टा यूरिया देने वाले दुकानदार भी अब चिन्हित किए जाने हैं। ऐसे दुकानदारों के लाइसेंस भी निलंबित किए जा सकते हैं।

Source : https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/hapur/gst-intelligence-inspection-hapur-news-c-135-1-hpr1002-128590-2025-08-10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap