ऐसे बदली सेंसेक्स-निफ्टी की चाल
BSE Sensex अपने पिछले बंद 73,319.55 की तुलना में मामूली बढ़त लेकर 73,477.53 पर खुला था, लेकिन अगले ही पल इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई और आधे घंटे के कारोबार के बाद ही ये इंडेक्स 529 अंक फिसलकर 72,790 पर आ गया था. इसी तरह NSE Nifty ने 22,789 पर खुलने के बाद 152 अंक का गोता लगाकर 22,561.90 का दिन का निचला स्तर छुआ था.

हालांकि, शेयर बाजार में बाजी दोपहर 12.30 बजे ही पलटने लगी थी और रेड जोन से निकलकर दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में आ गए थे. इसके बाद इनकी रफ्तार लगातार तेज होती चली गई और ये अंत तक जारी रही. सेंसेक्स जहां 787.30 अंक या 1.07 फीसदी की तेजी लेकर 74,106.85 के लेवल पर क्लोज हुआ, तो वहीं निफ्टी ने 255.15 अंक या 1.07 फीसदी की तेजी लेकर 74,106.85 के लेवल पर क्लोज हुआ, तो वहीं निफ्टी ने 255.15 अंक या 1.12 फीसदी चढ़कर 22,968.25 पर क्लोजिंग की. 

source:https://www.aajtak.in/business/news/story/us-iran-ceasefire-hopes-to-rupee-gain-reason-behind-stock-market-rally-after-early-crash-tutc-dskc-2516860-2026-04-06

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap